Word Best Free Email Services दुनिया के श्रेष्ठ/निशुल्क ईमेल प्रदाता
पहले जानिए कि Email क्या है और हमें इसकी क्यों जरुरत पड़ी। यह हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा कैसे बन गया है। इसके लिए, आप मेरे पिछले लेख "Internet" को पढ़ सकते हैं। Email को "Electronic Mail" भी कहा जाता है। क्या आप जानते हैं कि लगभग 42 वर्ष पहले दुनिया में पहला Electronic Mail भेजा गया था? यह सेवा भारत में लगभग 20 साल पहले ही आई थी, लेकिन फिर भी भारत में पूरे विश्व के मुकाबले लगभग 15 करोड़ यूज़र्स Email सेवाओं का उपयोग करते हैं।
अब चलिए, हम Email ID की बात करते हैं। प्रत्येक व्यक्ति जो इंटरनेट पर Email सेवा का उपयोग करना चाहता है, उसको Email सेवा प्रदान करने वाली कंपनी की वेबसाइट पर एक खाता खोलना होता है, जिसे हम Internet की भाषा में "Email account" कहते हैं। अधिकांश Email सेवा प्रदान करने वाली कंपनियाँ मुफ्त Email खाता प्रदान करती हैं। Email खाता बनाने के लिए हर यूज़र को एक Email ID या "Electronic Mail identification" बनानी पड़ती है, जो प्रत्येक यूज़र के लिए अद्वितीय होती है। इसके लिए, यूज़र को एक पासवर्ड बनाना भी पड़ता है, जिससे उनका Email खाता गोपनीय रहता है।
चलिए, अब हम थोड़ी और Email के बारे में जानकारी प्राप्त कर लेते हैं और फिर बात करते हैं Free Email Services के बारे में। यह जानकर आपको आश्चर्य होगा कि दुनिया भर में हजारों कंपनियां Free Email Services प्रदान कर रही हैं, लेकिन कुछ ही इसमें अधिक लोकप्रिय हैं। शायद आप भी किसी न किसी Free Email Service का उपयोग कर रहे हों, लेकिन अगर नहीं, तो मैं आपको कुछ World Best Free Email Services के नाम बता रहा हूँ। आज ही एक खाता बनाएं और इस शानदार संचार सेवा का लाभ उठाएं, जो दुनिया को तेजी से बदलने का सुविधाजनक देती है।
ईमेल सर्विस :
Google Outlook Yahoo Rediff Mail2web