Top 10 Open Source Video Editor in Hindi

Published
Written by Nishant Kumar Yogesh
Expertise Software Engineer
360 views

1. VSDC Free Video Editor ( Download

VSDC एक बहुत पॉपुलर वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर है। अगर आप कंप्यूटर पर वीडियो एडिटिंग की शुरुआत कर रहे हैं तो यह सॉफ्टवेयर आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है। इसमें आप मल्टीकैम से रिकॉर्ड किए गए वीडियो को भी एडिट कर सकते हैं। इसमें Visual और Audio Effects, Color Correction, Object Filters, Transition Effects, और Object Transformation जैसी सुविधाएं दी गई हैं। इसके साथ ही Text Effects, Subtitles, Masking, Motion Tracking, और Screen Recording के बेहतरीन ऑप्शन भी उपलब्ध हैं। इसमें आप HD और 4K क्वालिटी तक के वीडियो को एडिट कर सकते हैं। इसे 32 बिट और 64 बिट वर्जन में डाउनलोड किया जा सकता है।

2. OpenShot Free Video Editor ( Download

OpenShot वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर की सूची में दूसरे स्थान पर है। यह एक ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर है जिसे आप विंडोज के किसी भी वर्जन पर उपयोग कर सकते हैं। इसमें Video Trim, Animation, Keyframes, Title Editor, Video Effects, Motion Effects के साथ कई अन्य फीचर्स भी मिलते हैं। इस सॉफ्टवेयर को आप Linux, Windows, Mac तीनों ऑपरेटिंग सिस्टम पर उपयोग कर सकते हैं।

3. Shotcut Free Video Editor ( Download

Shotcut इस सूची में तीसरे स्थान पर है और यह एक बेहतरीन वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर है। यह Linux, Windows, Mac तीनों ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है और इसे आप बिल्कुल फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। यह सभी प्रकार के वीडियो फॉर्मेट को सपोर्ट करता है और यह 4K और 8K वीडियो रिजोल्यूशन को भी सपोर्ट करता है। इसमें 360 डिग्री वीडियो फिल्टर, Video और Audio एडिटिंग के बहुत सारे फीचर्स और Video Effects भी उपलब्ध हैं।

4. Clipchamp Video Editor ( Download

Clipchamp इस सूची में चौथे स्थान पर है और यह माइक्रोसॉफ्ट द्वारा विकसित किया गया है। यह वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर फ्री और प्रो दोनों मोड में आता है। यह 80 से अधिक भाषाओं में ऑटो कैप्शंस जनरेट कर सकता है, जिसमें Speech-to-Text तकनीक का प्रयोग किया जाता है। इसके फीचर्स में Text-To-Speech, Resize Video, Auto Compose आदि ऑप्शन शामिल हैं। इसे आप कंप्यूटर और मोबाइल दोनों पर उपयोग कर सकते हैं और साथ ही ब्राउज़र पर भी चला सकते हैं।

5. Hitfilm Video Editor ( Download

Hitfilm एक पॉपुलर वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर है जो फ्री और प्रो दोनों वर्जन में उपलब्ध है। इसमें Audio और Video Effects, Basic Editing Tool, Sound Effects, Music और Custom Design मिलते हैं, जिससे आप अपने वीडियो को आकर्षक बना सकते हैं। इसमें 3D Effects, Music, Videos, Special Effects आदि फ्री रिसोर्स भी मिलते हैं।

6. Kdenlive Video Editor ( Download

Kdenlive एक ओपन सोर्स वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर है जो Windows, Linux, Mac तीनों ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसमें मल्टी ट्रैक वीडियो एडिटिंग फीचर दिए गए हैं। इसमें आप किसी भी वीडियो और ऑडियो फॉर्मेट को एडिट कर सकते हैं। इसमें 2D टाइटल, Color, Shadow, Gradients, Effects, Keyframes, Transitions आदि के कई एडिटिंग ऑप्शन उपलब्ध हैं।

7. Videopad Video Editor ( Download

Videopad एक शानदार वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर है जिससे आप प्रोफेशनल वीडियो एडिटिंग कर सकते हैं। इसमें Text, Overlays, Captions, Chroma Key, Visual Effects Templates, Text Animations, और प्रोफेशनल Intros और Outros के साथ कई एडिटिंग ऑप्शन मिलते हैं।

8. iMovie Video Editor ( Download

iMovie एक बहुत पॉपुलर वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर है जो मुफ्त में उपलब्ध है और इसे केवल Mac पर उपयोग किया जा सकता है। इसमें फाइलें Apple Cloud पर सेव हो जाती हैं जिससे आप इसे Apple के किसी भी डिवाइस पर एक्सेस कर सकते हैं। इसमें 4K क्वालिटी तक के वीडियो को एडिट किया जा सकता है।

9. Lightworks ( Download

Lightworks एक बेहतरीन वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर है। यह Paid और Free दोनों वर्जन में उपलब्ध है और इसे Windows, Mac, Linux तीनों ऑपरेटिंग सिस्टम पर उपयोग किया जा सकता है। इसमें Speed Optimization, Multicam Editing, Realtime Project Sharing, और Social Media पर अपलोड करने की सुविधाएं भी मिलती हैं।

10. Movie Maker ( Download

Movie Maker एक ब्राउज़र बेस्ड वीडियो एडिटर है जो मुफ्त में उपलब्ध है। इसका इंटरफेस बाकी वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर की तुलना में थोड़ा अलग है और इसमें टाइमलाइन वर्टिकली दी गई है। इसमें फ्री वीडियो, ऑडियो, Royalty Free Music, Photos, Sound Effects आदि ऑप्शन मिलते हैं।

Nishant Kumar Yogesh

Software Engineer at Yourskart Technologies