Best YouTube Channels To Learn Excel In Hindi 2024

Published
Written by Nishant Kumar Yogesh
Expertise Software Engineer
420 views

Best YouTube Channels To Learn Excel :- क्या आप मुफ्त में Excel सीखने के लिए एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म की तलाश कर रहे हैं? तो YouTube एक बेहतर विकल्प है जहां Excel सीखने के लिए कई सारे चैनल्स मौजूद हैं जो आपको सरल और आसान शब्दों में Videos एवं Totorials मिलेंगे | 

लेकिन Excel सीखने के लिए कौन – कौन से YouTube चैनल्स हैं इसका पता कैसे लगाएं? इस सवाल के जवाब आपको इस आर्टिकल में मिलेंगे | आज मैं आपको इस लेख में बताऊंगा की सबसे बेस्ट Excel सीखने के लिए कौन – कौन से चैनल्स हैं तो चलिए शुरू करते हैं |

1. Excel Tutorial एक बहुत ही बेहतरीन YouTube चैनल है जहां पर आप Excel सीख सकते हैं इस वीडियो में आपको हिंदी भाषा में Microsoft Excel के कई सारे Tips और Tricks बताये जाते हैं, इसके अतिरिक्त इसमें Master Excel टिप्स और Formulas बताये जाते हैं जिससे आपको Excel सीखने में आसानी हो सके | अगर आप एक Beginner हैं तो यह चैनल आपके लिए एक बेहतर विकल्प है Excel के Formulas और सभी Tips एवं Tricks के बारे में जानने के लिए | ( Channel Link )

2. Leila Gharani एक बेस्ट YouTube चैनल है एक Beginner के लिए इसमें Excel, Power BI, PowerPoint, OneNote इत्यादि जितने भी अन्य Microsoft Office के प्रोडक्ट्स हैं सभी की जानकारियां बताई जाती है, इसके अतिरिक्त इसमें Google Sheets, Accounting और Finance से सम्बंधित भी जानकारियां पोस्ट की जाती है | यह Excel के सभी बेसिक Formulas और Formatting को कवर करती हैं जिससे सीखने और समझने में आसानी हो सके अगर आप एक Beginner हैं यह फिर एक Profesional तो भी आप यहां से मुफ्त में एक्सेल सीख सकते हैं | ( Channel Link )

3. Excel For Freelancers चैनल फ्रीलांसरों के लिए उन्हें वित्तीय रूप से स्वतंत्र बनाने के उद्देश्य से बनाया गया है जिससे लोग यहां से Excel सीखकर वित्तीय रूप से मजबूत हो सकें, इस चैनल में Excel से सम्बंधित पूर्ण डिटेल के साथ लम्बे – लम्बे Tutorials मिलते हैं जिससे आप गहराइयों के साथ सीख सकें | इसके अतिरिक्त इसमें आपको एक्सेल से आधारित सॉफ्टवेयर को कैसे डिजाइन करना है, कैसे क्रिएट करना है इत्यादि चीजों के बारे में जानकारियां दी गयी हैं | इनके Website में Excel Training के लिए कई सारे मुफ्त Blog हैं और आप मुफ्त में WorkBook भी डाउनलोड कर सकते हैं और YouTube चैनल में Excel से सम्बंधित Tips एवं Tricks बताए जाते हैं | 2023 में इन्हें ग्लोबल एक्सेल अवार्ड्स का विजेता बनाया गया है | ( Channel Link )

4. Teach Excel एक सहायता और Tutorial वीडियो है जहां पर साधारण से लेकर जटिल कार्यों तक के समाधान के लिए वीडियो बताये गए हैं, इसके अतिरिक्त इसमें विभिन्न Topics पर वीडियो दिए गए हैं जैसे – Graphs, Formatting, Formulas, Macros Guides, Worksheet Security इत्यादि | इनके Website में कई सारे Excel Keyboard के Shortcuts दिए गए हैं | ( Channel Link )

5. Excel for Beginners एक हिंदी YouTube चैनल है जिसमें Beginners के लिए कई सारे Basics चीजें बताई गयी है और Excel के Formulas इस चैनल में बताये गए हैं, इसके अतिरिक्त इसमें Excel के कई सारी चीजों को कवर किया गया है जैसे – Formulas और Functions, Excel Shortcut Keys, Excel Pivot Table इत्यादि और भी बहुत चीजें सम्मिलित हैं इस चैनल के Videos में | ( Channel Link )

6. PK- An Excel Expert एक सरल अंग्रेजी भाषा में लॉन्च किया गया चैनल है जिसमें Excel के बारे में कई Basic और Advance Videos पोस्ट किये जाते हैं, इसमें Microsoft Excel VBA Automation, Power Point, Pivot Table, Power BI, MIS Reports इत्यादि सहित कई तरह की जानकारियां प्रक्टिकली रूप से बताई जाती है | इनके Website में कई सारे Excel के Tips और Tricks बताये गए हैं, अगर आप Beginner हैं या फिर Professional तो भी यहाँ से Excel के Basic से लेकर Advance तक सीख सकते हैं | ( Channel Link )

7. Excel Is Fun YouTube चैनल में Excel से सम्बंधित बहुत सी जानकारियां दी जाती है इमसें Power BI, Data Analysis, Excel Functions, Formatting इत्यादि चीजों के बारे में बताया गया है, इसके अतिरिक्त इसमें Excel के Bascis Course मुफ्त में ही YouTube में उपलब्ध हैं और इसमें काफी सारे PDF नोट्स इत्यादि दिए गए हैं | ( Channel Link )

8. Mybigguide एक हिंदी YouTube चैनल है जहां पर Computer से सम्बंधित विभिन्न विषयों में सामग्री पोस्ट की जाती है इसमें आप आसान और सरल शब्दों में Excel के बारे में सीख सकते हैं | इस चैनल में एकदम सटीक और पूर्ण स्पष्टीकरण के साथ वीडियो देखने को मिलेंगे और नियमित रूप से इसमें वीडियो पोस्ट किये जाते हैं जिससे लोगों को नयी – नयी जानकारियां मिलती रहे | ( Channel Link )

Nishant Kumar Yogesh

Software Engineer at Yourskart Technologies