Best Software Similar To Excel In Hindi 2024
1. Google Sheets ( Website ) एक वेब आधारित एप्लीकेशन है जिसे Google के द्वारा मुफ्त में जून 2006 में लॉन्च किया गया था यह Google Docs सूट का एक हिस्सा है, आप वेब ब्राउजर के माध्यम से Google Sheets में स्प्रेडशीट बना और सम्पादित कर सकते हैं | Google शीट्स आपको डेटा को व्यवस्थित करने और उसका विश्लेषण करने में मदद करता है इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है की इसमें एक समय पर कई उपयोगकर्ता एक साथ काम कर सकते हैं, इसके अतिरिक्त इसमें आप बहुत सारे कार्यों को कर सकते हैं जैसे – सरल और जटिल गणना करने के लिए फॉर्मूला का उपयोग कर सकते हैं, डेटा को आसानी से समझने के लिए चार्ट और ग्राफ बना सकते हैं इत्यादि | आइये इसके फीचर्स को समझते हैं :-
1. डेटा का सहयोग (Data Collaboration) :- आप Google शीट्स में स्प्रेडशीट बनाकर ऑनलाइन रीयल टाइम में अन्य उपयोगकर्ता को बड़ी ही आसानी से साझा कर सकते हैं जिससे वह उपयोगकर्ता भी इसमें काम कर सके यह उन लोगों के लिए एक बेहतर विकल्प है जो अपने टीम के साथ काम करते हैं |
2. संपादन (Editing) :- Google शीट्स में आप डेटा को सम्पादित कर सकते हैं जिसमें टेक्स्ट को प्रारूपित करना, फॉन्ट बदलना, बॉर्डर और कलर जोड़ना इत्यादि कार्यों को एडिट कर सकते हैं |
3. बिल्ट-इन इंटेलिजेंस फीचर (Built-In Intelligence Features) :- बिल्ट-इन इंटेलिजेंस एक नया फीचर है जो आपके डेटा को तेजी से विश्लेषण करने में मदद करता है इसके अतिरक्त यह फीचर डेटा में त्रुटियों की पहचान करता है |
4. अन्य Google ऐप से आसानी से जुड़ें (Easily Connect To Other Google Apps) :- Google शीट्स के साथ आप Google के अन्य ऍप्स के साथ आसानी से जुड़ सकते हैं जिससे आपके समय की बचत होती है आप शीट्स में चार्ट बनाकर Google Slide और Google Docs में एम्बेड कर सकते हैं, Gmail के माध्यम से टिप्पणियों का जवाब दे सकते हैं और Google Meet में अपने स्प्रेडशीट को प्रस्तुत कर सकते हैं तो इस प्रकार से Google शीट्स अन्य ऍप्स से जुड़कर आपके काम को और भी आसान बना देता है |
5. एक्सेल फाइलों में सहयोग और बुद्धिमत्ता (Collaboration And Intelligence In Excel Files) :- Google शीट्स के इस फीचर में आपको माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल के फाइलों को Google शीट्स में सम्पादित करने की अनुमति प्रदान करता है |
6. डिवाइस संगतता (Device Compatibility) :- Google शीट्स वेब ब्राउजर के Firefox, Microsoft Edge और Safari के साथ संगत है इसके अलावा यह मोबाइल डिवाइस के एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के साथ संगत है और डेस्कटॉप एप्लीकेशन के क्रोमबुक में Google शीट्स उपलब्ध है |
2. Zoho Sheet ( Website ) एक क्लाउड आधारित एप्लीकेशन है जो Google शीट्स के समान ही कार्यक्षमता प्रदान करता है इसकी शुरुआत 2006 में की गयी थी यह Zoho ऑफिस सूट का एक हिस्सा है | Zoho एक कॉर्पोरेशन है जिसके अंतर्गत कई प्रोडक्ट्स हैं | Zoho शीट की विशेषताओं में शामिल है :-
1. सहयोग (Collaboration) :- Zoho Sheet रीयल टाइम पर एक साथ कई उपयोगकर्ताओं को काम करने की अनुमति प्रदान करता है |
2. डेटा क्लीनिंग (Data Cleaning) :- डेटा क्लीनिंग फीचर्स Zoho Sheet में डेटा की त्रुटियों की पहचान करके उन्हें ठीक करता है इस तरह से आपके डेटा को साफ करने में आपकी मदद करता है |
3. डेटा कनेक्शन (Data Connections) :- Zoho Sheet में डेटा कनेक्शन नाम का एक फीचर दिया गया है जिसका मतलब है की आपको बाहरी डेटा स्रोतों से डेटा को स्प्रेडशीट में आयात और कनेक्ट करने की सुविधा देता है
4. स्प्रेडशीट नियंत्रण (Spreadsheet Control) :- स्प्रेडशीट नियंत्रण फीचर आपको सुरक्षा प्रदान करता है इसमें आपको यह अनुमति प्रदान करता है की, उपयोगकर्ता आपके स्प्रेडशीट के साथ क्या काम कर सकते हैं? इसके अतिरिक्त आप दस्तावेजों पर अपने सहयोगियों के नियंत्रण को ट्रैक कर सकते हैं की आपके स्प्रेडशीट में मौजूद किस डेटा को देखना है या फिर सम्पादित करना है |
5. विश्लेषण (Analysis) :- इस फीचर में डेटा को विश्लेषण करने के लिए अलग – अलग चार्ट टाइप मौजूद हैं जो आपके डेटा को समझने और निर्णय लेने में मदद करता है |
6. डिवाइस संगतता (Device Compatibility) :- Zoho Sheet का उपयोग आप मोबाइल डिवाइस, डेस्कटॉप और वेब ब्राउजर में कर सकते हैं |
7. उपयोग के लिए मुफ्त (Free To Use) :- Zoho Sheet के मुफ्त वर्जन उपलब्ध हैं यानी की आप इसका बिल्कुल मुफ्त में उपयोग कर सकते हैं |
8. ऑफलाइन एक्सेस (Offline Access) :- आप Zoho Sheet का उपयोग ऑफलाइन भी कर सकते हैं आप मोबाइल एप्लीकेशन के साथ Zoho Sheet में ऑफलाइन स्प्रेडशीट बना और सम्पादित कर सकते हैं |
3. Smartsheet ( Website ) एक क्लाउड आधारित स्प्रेडशीट सॉफ्टवेयर है जो मुख रूप से कार्य प्रबंधन और सहयोग के लिए बनाया गया है इसकी शुरुआत 2005 में की गयी थी किन्तु पूर्ण रूप से उपयोग करने के लिए इसे 2006 में जारी किया गया | Smartsheet की विशेषताओं में शामिल है :-
1. सामग्री प्रबंधन (Content Management) :- Smartsheet में आप कंटेंट को प्रबंधित कर सकते हैं जिसमें आप सामग्री उत्पादन की योजना बनाने, उसे प्रबंधित करने और समीक्षा करने की अनुमति शामिल है |
2. टीम सहयोग (Team collaboration) :- Smartsheet में अपनी टीमों के साथ मिलकर स्प्रेडशीट बना सकते हैं जिससे कार्यों को जल्द ही समय पर समाप्त किया जा सकेगा |
3. कार्य स्वचालन (Task Automation) :- Smartsheet के इस फीचर में आप अपने कार्यों को स्वचालित कर सकते हैं इसके लिए आपको नियम और ट्रिगर्स सेट करने की अनुमति मिलती है जिससे आपके काम स्वचालित रूप से होंगे और आपके समय की भी बचत होगी |
4. WPS Office Spreadsheets ( Website ) एक स्प्रेडशीट सॉफ्टवेयर है जो माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल के साथ थोड़ा बहुत संगत है इसमें स्प्रेडशीट बनाने, सम्पादित करने, साझा करने इत्यादि कार्यों को किया जाता है, इसकी शुरुआत 2001 में की गयी थी | आइये इसके फीचर्स के बारे में जानते हैं :-
1.कई फाइल स्वरूपों के साथ संगत (Compatible With Multiple File Formats) :- WPS Office स्प्रेडशीट्स लगभग 17 फाइल फॉर्मेट के साथ संगत है जिसमें शामिल है – xlsx, .xlsm, .xlt, .csv, .txt, .pdf, .xls इत्यादि और भी फाइल सम्मिलित है |
2. फाइल प्रबंधन और साझाकरण (File Management And Sharing) :- WPS Office स्प्रेडशीट्स को आसानी से फाइलों को कई डिवाइस पर सिंक्रोनाइज करती है जैसे – iPad, iPhone, Mac, Linux, Android, Windows इत्यादि | यानी की आपको इस फीचर में फाइलों को व्यवस्थित करने और दूसरों के साथ साझा करने में मदद करता है |
3. एकाधिक टेम्पलेट्स का उपयोग (Use Of Multiple Templates) :- WPS Office सॉफ्टवेयर में 1 लाख से भी अधिक टेम्पलेट दिए गए हैं जिसका उपयोग करके आप अपने स्प्रेडशीट को और भी बेहतर बना सकते हैं |