Best Billing Software Websites In Hindi 2024
क्या आप ढेरों बिलिंग के पर्चे से परेशान हैं? या फिर आपका कोई बिजनेस है जैसे – रेस्टूरेंट, किराना, मेडिकल इत्यादि और आपको अपने ग्राहकों के सभी बिलों को संग्रहित रखना पड़ता है, किन्तु बिलों को ऑफलाइन रखने और उन सभी का लिस्ट बनाने में काफी समय लग जाता है |
इस डिजिटल युग में काम को हार्ड नहीं बल्कि स्मार्ट तरीके से कर सकते हैं, आज मार्केट में कई सारे बिलिंग सॉफ्टवेयर हैं जिसकी सहायता से आप आसानी से बिल जेनेरेट कर सकते हैं और Invoice बना सकते हैं इसके अतिरिक्त बहुत से फीचर्स इन वेबसाइटों में दिए होते हैं |
आज हम इन्हीं सब बातों को विस्तारपूर्वक सीखेंगे और जानेंगे, इस आर्टिकल में मैं आपको बताऊंगा की आखिर बिलिंग वेबसाइट क्या होता है, इनके क्या – क्या फीचर्स हैं और सबसे बेस्ट बिलिंग सॉफ्टवेयर कौन – कौन से हैं जिसका हम अपने बिजनेस में कर सकते हैं तो इस लेख को अंतिम तक अवश्य पढ़ें क्योंकि यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी है और सभी के लिए उपयोगी भी है |
1. Khatabook ( Website )भारत का सबसे बड़ा व्यापार प्रबंधन प्लेटफॉर्म है इसकी स्थापना जनवरी 2019 में की गयी थी यह बहुत ही तेजी से बढ़ने वाला वेबसाइट है और इसका उपयोग बहुत ही बड़े पैमाने पर किया जाता है | इस वेबसाइट का उपयोग छोटे और बड़े व्यापारियों के बिलों को प्रबंधित करने और ट्रैक करने के लिए किया जाता है, इसके अतिरिक्त इस वेबसाइट के माध्यम से आप भुगतान भी कर सकते हैं, आइये इसके फीचर्स के बारे में समझते हैं :-
1. इसमें इन्वेंटरी प्रबंधन की सुविधा है जो आपको अपने दुकानों में स्टॉक को ट्रैक करने की अनुमति देती है जिससे कम स्टॉक होने पर आपको यह वेबसाइट अलर्ट कर देगा |
2. इसमें आप चालान बना सकते हैं और अपने ग्राहकों के साथ साझा कर सकते हैं |
3. एक खाते से आप कई सारे बिजनेस को प्रबंधित कर सकते हैं |
4. इसमें स्वचालित बैकअप की सुविधा शामिल है यानी की आपका डेटा सुरक्षित रूप से इंटरनेट से कनेक्ट होने पर बैकअप हो जाता है |
5. इसमें जीएसटी और बिजनेस से जुड़े रिपोर्ट की सुविधा शामिल है जिससे आप बहुत ही आसानी से अपने व्यापार को चलाने और जीएसटी से जुड़ी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं |
आप खाताबूक का उपयोग सभी डिवाइस में कर सकते हैं इसके ऐप की भी सुविधा दी गयी है जिससे आप अपने मोबाइल डिवाइस में डाउनलोड करके अपने व्यवसायों के लेन – देन को प्रबंधित कर सकते हैं |
6. यह सॉफ्टवेयर हिंदी सहित कई भाषाओं का समर्थन करता है |
7. आप खाताबूक का मुफ्त में उपयोग कर सकते हैं |
2. Zoho Invoice ( Website ) एक बेस्ट इन्वॉइसिंग सॉफ्टवेयर है जो छोटे उधमों के लिए बहुत ही सर्वोत्तम है इसकी स्थापना मार्च 2008 में हुई थी इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से जीएसटी चालान भेज सकते हैं, खर्चों पर नजर रख सकते हैं और भुगतान कर सकते हैं | इसके अतिरिक्त Zoho Invoice से कुछ ही सेकंड में आप इनवॉइस बना सकते हैं, इस सॉफ्टवेयर के और भी कई सारी विशेषताएं हैं जैसे :-
1. इसमें आप अपने इनवॉइस टेम्पलेट को कस्टमाइज कर सकते हैं |
2. यह सॉफ्टवेयर 10 से भी अधिक भाषाओं का समर्थन करता है और आप ग्राहकों को उनकी ही भाषा में चालान दे सकते हैं |
3. आप चालान यानी की इनवॉइस को भविष्य के लिए शेड्यूल कर सकते हैं आपको केवल तारीख सेट करनी है उसके बाद यह सॉफ्टवेयर स्वचालित रूप से आपके ग्राहकों को चालान भेज देगा |
4. आपको इस सॉफ्टवेयर में आवर्ती चालान शेड्यूल करने की सुविधा मिलती है जिससे आपको बार – बार चालान बनाने की आवश्यकता नहीं होती है |
5. इस सॉफ्टवेयर का उपयोग आप अपने सभी डिवाइस में कर सकते हैं और इसके मोबाइल एप्लीकेशन को भी डाउनलोड कर सकते हैं एवं बहुत ही आसानी से कहीं भी और कभी भी इनवॉइस बनाकर अपने ग्राहकों को भेज सकते हैं |
6. इसका आप मुफ्त में भी उपयोग कर सकते हैं |
3. FreshBooks ( Website ) सॉफ्टवेयर एक अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर है जो खास तौर पर छोटे कारोबारियों के लिए डिजाइन किया गया है इसकी स्थापना 2004 में हुई थी, इस सॉफ्टवेयर की मदद से आप इनवॉइस बना सकते हैं, अपने ग्राहकों को इनवॉइस में ही पेमेंट करने की सुविधा दे सकते हैं और खर्चों को ट्रैक कर सकते हैं इत्यादि |
यह सॉफ्टवेयर आपको आपके रसीदों की तस्वीरें खींचने, ईमेल रसीदें आपके खाते में भेजने की सुविधा देता है | किन्तु यह सॉफ्टवेयर का उपयोग आप मुफ्त में हमेशा के लिए नहीं कर सकते हैं आपको केवल परीक्षण के लिए 30 दिनों का ट्रायल करने की अनुमति मिलती है | इस सॉफ्टवेयर का उपयोग आप अपने मोबाइल एप्लीकेशन में भी कर सकते हैं जिससे आप आसानी से चलते – फिरते इनवॉइस बना और भेज सकते हैं एवं बिलिंग कर सकते हैं, इसके अतिरिक्त भी इसकी और भी विशेषताएं हैं जैसे :-
1. इस वेबसाइट में आप अपने चालान को अनुकूलित कर सकते हैं यानी की टेम्पलेट चुन सकते हैं, लोगो बना सकते हैं, रंग और फॉन्ट इत्यादि कार्यों को कर सकते हैं |
2. यह सॉफ्टवेयर आपको आपके ग्राहकों के लिए ऑनलाइन भुगतान करने की अनुमति प्रदान करता है |
3. FreshBooks में व्यवसायों के लिए इनवॉइसिंग और बिलिंग करना काफी आसान और सरल होता है |
4. इस सॉफ्टवेयर में व्यय ट्रैकिंग की भी सुविधा दी गयी है जिससे आप अपने खर्चों को ट्रैक कर सकते हैं और उनपर नजर रख सकते हैं की आपका कितना पैसा कहाँ जा रहा है |
4. myBillBook ( Website ) एक बेस्ट बिलिंग और इन्वॉइसिंग सॉफ्टवेयर है जो छोटे उद्यमों के लिए बहुत ही उपयोगी है इसमें आपको क्लाउड स्टोरेज की सुविधा मिलती है और आप ऑफलाइन मोड में भी इसका उपयोग कर सकते हैं | इसमें आप बहुत ही आसानी से इन्वॉइसिंग और अकाउंटिंग को प्रबंधित कर सकते हैं, इसके अतिरिक्त आप इस सॉफ्टवेयर का उपयोग सभी डिवाइस में कर सकते हैं आइये इसके विशेषताओं के बारे में समझते हैं :-
1. इस सॉफ्टवेयर में आप चालान बना सकते हैं और जीएसटी एवं गैर जीएसटी चालानों को अनुकूलित कर सकते हैं इसके अलावा आप चालानों को A4 एवं A5 साइज में भी प्रिंट कर सकते हैं |
2. इस सॉफ्टवेयर में इन्वेंटरी मैनेजमेंट की सुविधा दी गयी है जो आपके सामानों के स्टॉक को ट्रैक करने और उनपर नजर रखने में आपकी मदद करता है |
3. आप भुगतान के लिए अपने ग्राहकों को सीधे व्हाट्सएप में रिमाइंडर (नोटिफिकेशन) भेज सकते हैं |
4. इस सॉफ्टवेयर का यूजर इंटरफेस काफी सरल है आप बिना किसी तकनीकी ज्ञान के भी myBillBook एप्लीकेशन और वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं, इसके अतिरिक्त यह एप्लीकेशन बिल्कुल मुफ्त है और इसके पेड संस्करण भी उपलब्ध हैं, अगर आपको अतिरिक्त सुविधाएं चाहिए तो आप इसके पेड वर्जन को खरीद सकते हैं |