5 Best Free Photo Editors In Hindi 2024

Published
Written by Nishant Kumar Yogesh
Expertise Software Engineer
358 views

आज के समय में हर कोई अपनी फोटो को एक बेहतर लुक देना चाहता है, खासकर अगर आप एक क्रिएटर हैं तो आपको अपने फोटो को एडिट करने की जरूरत जरूर पड़ती होगी। लेकिन कुछ लोग जो क्रिएटर नहीं हैं, फिर भी अपने फोटो को थोड़ा बहुत एडिट करना चाहते हैं। आमतौर पर सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला फोटो एडिटिंग सॉफ्टवेयर Adobe Photoshop है, लेकिन इसके लिए पैसे खर्च करने पड़ते हैं। अगर आप एक मुफ्त फोटो एडिटिंग सॉफ्टवेयर ढूंढ रहे हैं जिससे आपको पैसे भी खर्च न करने पड़े और आप आसानी से अपनी फोटो एडिट कर सकें, तो यह लेख आपके लिए है। आज मैं आपको 5 Best Free Photo Editors के बारे में बताऊंगा जो Photoshop के ही विकल्प हैं। इन सभी सॉफ्टवेयर के बारे में विस्तार से जानने के लिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

1. Adobe Express  ( Website )

Adobe Express एक मुफ्त फोटो एडिटिंग सॉफ्टवेयर है जिसमें आप फोटो और वीडियो को आसानी से एडिट कर सकते हैं। इसमें बहुत सारे फीचर्स दिए गए हैं जिनका उपयोग आप अपने फोटो को संपादित करने में कर सकते हैं। इस सॉफ्टवेयर का उपयोग करने के लिए आपको इसकी वेबसाइट new.express.adobe.com पर जाना है, उसके बाद आपको अपने ईमेल आईडी या फेसबुक अकाउंट से एक खाता बनाना होगा। इसके बाद आप इसका उपयोग कर सकते हैं। इसके फीचर्स इस प्रकार हैं:

1- सोशल मीडिया: आप इसमें YouTube के लिए थंबनेल बना सकते हैं, Instagram के लिए स्टोरी, पोस्ट, रील्स और एड्स क्रिएट कर सकते हैं, और Facebook के लिए भी स्टोरी और एड्स बना सकते हैं।

2- तेज और आसान फोटो संपादन: फोटो को कंप्यूटर से अपलोड करके संपादन शुरू कर सकते हैं। इसमें बैकग्राउंड रिमूव, री-साइज, क्रॉप आदि कर सकते हैं। अपने फोटो को PNG, JPG, SVG आदि फाइल फॉर्मेट में कन्वर्ट कर सकते हैं।

2. Pixlr  ( Website )  

Pixlr एक मुफ्त फोटो एडिटिंग सॉफ्टवेयर है जिसमें बहुत सारे टूल्स मिलते हैं जो लगभग Photoshop के टूल्स जैसे ही हैं। इसका इंटरफेस काफी सरल है और यह शुरुआती लोगों के लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है। Pixlr के दो वर्जन हैं: Pixlr X और Pixlr E.

1- Pixlr X: Pixlr X एक मुफ्त ऑनलाइन फोटो एडिटर है जिसमें एडवांस फोटो एडिटिंग के लिए सभी आवश्यक फीचर्स मौजूद हैं।

2- Pixlr E: Pixlr E भी एक मुफ्त ऑनलाइन फोटो एडिटर है, जो Pixlr X की तुलना में अधिक सरल इंटरफेस प्रदान करता है और यह उन लोगों के लिए है जो फोटो एडिटिंग के लिए नए हैं।

Pixlr में AI फीचर्स, बैकग्राउंड रिमूव, क्रॉप, लाइटनिंग आदि शामिल हैं। आप इमेज के बैकग्राउंड को ब्लर कर सकते हैं और बुकेह का उपयोग कर सकते हैं।

3. Photopea  ( Website )  

Photopea एक वेब आधारित मुफ्त फोटो और ग्राफिक्स एडिटिंग सॉफ्टवेयर है जो बिल्कुल Photoshop जैसा ही है। इसमें लेयर्स और मास्क, फिल्टर्स और इफेक्ट्स के ऑप्शन मिलते हैं। यह ओपेरा, एज, क्रोम, फायरफॉक्स जैसे सभी वेब ब्राउजरों के साथ संगत है और JPEG, PNG, DNG, GIF, SVG, PDF समेत कई फाइल फॉर्मेट को सपोर्ट करता है।

4. Sumopaint  ( Website )  

Sumopaint एक वेब आधारित मुफ्त पेंटिंग और ड्राइंग सॉफ्टवेयर है जिसमें Photoshop के समान फीचर्स दिए गए हैं। यह काफी यूजर फ्रेंडली है और शुरुआती लोगों के लिए बेहतर विकल्प है। इसमें AI फीचर्स, लेयर्स, 3D ऑब्जेक्ट्स, टेक्स्ट, ड्राइंग और पेंटिंग के लिए ब्रश, आकृतियां और इफेक्ट्स जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। आप इसे कई भाषाओं में उपयोग कर सकते हैं।

5. LunaPic  ( Website )  

LunaPic एक वेब आधारित मुफ्त एडिटिंग सॉफ्टवेयर है जिसमें आप फोटो, वीडियो एडिट कर सकते हैं और एनीमेशन भी बना सकते हैं। यह काफी सरल इंटरफेस प्रदान करता है और इसके डैशबोर्ड में आपको Upload का ऑप्शन मिलता है जिससे आप अपने कंप्यूटर से फोटो को चयन करके एडिटिंग शुरू कर सकते हैं। इसमें बहुत सारे इफेक्ट्स और फिल्टर्स दिए गए हैं, जैसे रंग बदलना, बॉर्डर जोड़ना, क्रॉप करना, बैकग्राउंड रिमूव करना, घुमाना, चमक और कंट्रास्ट का उपयोग करना।

इन सभी सॉफ्टवेयर का उपयोग करके आप अपने फोटो को एक बेहतरीन लुक दे सकते हैं बिना किसी पैसे खर्च किए।

Nishant Kumar Yogesh

Software Engineer at Yourskart Technologies