1. Animaker ( Download )
Animaker एक मुफ्त वेब-आधारित एनीमेशन सॉफ्टवेयर है जिसका उपयोग शुरुआती लोग भी आसानी से कर सकते हैं। इसमें पहले से बने ग्राफिक्स के साथ आप कुछ ही समय में मजेदार एनीमेटेड वीडियो बना सकते हैं। इसमें आप विभिन्न प्रकार के वीडियो बना सकते हैं जैसे 2D, इन्फोग्राफिक्स, हैंडकॉफ्ट, व्हाइटबोर्ड, और टाइपोग्राफी। इसमें टेक्स्ट टू स्पीच के साथ वॉयसओवर विकल्प भी मिलता है जिससे आप अपने वीडियो में आवाज़ जोड़ सकते हैं। इसमें फ्री और प्रो दोनों फीचर हैं, जिसमें प्रो में अतिरिक्त सुविधाएं मिलती हैं।
2. Blender ( Download )
Blender एक लोकप्रिय मुफ्त और ओपन सोर्स एनीमेशन सॉफ्टवेयर है। इसकी मदद से आप उच्च गुणवत्ता और आकर्षक वीडियो और एनीमेशन बना सकते हैं। यह विंडोज, मैक, और लिनक्स तीनों ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम कर सकता है। इसकी विशेषताएं हैं:
- इन-बिल्ट वीडियो एडिटर जिससे आप वीडियो एडिटिंग, कलर ग्रेडिंग और वीडियो मास्किंग कर सकते हैं।
- 2D और 3D एनीमेशन के साथ पेंसिल आर्ट बना सकते हैं।
- VFX, एनीमेशन, और स्कल्प्टिंग जैसे बेहतरीन विकल्प भी शामिल हैं।
3. OpenToonz ( Download )
OpenToonz 2D एनीमेशन क्रिएटर के लिए एक बेहतरीन विकल्प है क्योंकि यह व्यक्तिगत और व्यावसायिक दोनों उपयोग के लिए पूरी तरह से मुफ्त है। इसे विंडोज, लिनक्स, और मैक तीनों ऑपरेटिंग सिस्टम पर उपयोग किया जा सकता है। इसके साथ ही यह फ्री वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर भी प्रदान करता है। इसमें वैक्टर आर्ट, मोशन ट्रैकिंग, मोशन ट्वीनिंग, और फ्रेम बाई फ्रेम एनीमेशन जैसे विकल्प भी दिए गए हैं।
4. K-3D ( Download )
K-3D एक मुफ्त एनीमेशन सॉफ्टवेयर है जिसका उपयोग विंडोज और लिनक्स पर किया जा सकता है। इसका उपयोग 3D मॉडल बनाने के लिए किया जा सकता है। इसका इंटरफेस काफी सरल है, जो शुरुआती लोगों के लिए बेहतरीन है। इसकी मदद से आप विभिन्न प्रकार के एनीमेशन बना सकते हैं।
5. Plastic Animation Paper ( Download )
Plastic Animation Paper एक मुफ्त एनीमेशन सॉफ्टवेयर है जिसे आप फ्री डाउनलोड और उपयोग कर सकते हैं। इसमें आप हाथ से 2D एनीमेशन बना सकते हैं। इसमें ड्राइंग टूल, जूम, रोटेशन, और कटआउट लेयर्स जैसे विभिन्न टूल्स दिए गए हैं। इसके साथ बने एनीमेटेड वीडियो को .mp4, .png, .mov, .svg आदि विभिन्न फॉर्मेट में एक्सपोर्ट कर सकते हैं।
6. Powtoon ( Download )
Powtoon एक यूजर फ्रेंडली वेब-बेस्ड एनीमेशन सॉफ्टवेयर है जिसका उपयोग एनीमेशन के साथ-साथ प्रेजेंटेशन बनाने के लिए भी किया जा सकता है। इसके फ्री वर्जन से आप तीन मिनट तक का वीडियो बना सकते हैं, जबकि अधिक समय के वीडियो के लिए आपको इसका प्रो प्लान एक्टिव करना होगा। इसमें मल्टीपल एक्सपोर्ट विकल्प मिलते हैं जैसे यूट्यूब, फेसबुक, विमियो, पॉवरपॉइंट, और पीडीएफ। इसके प्रीमेड टेम्पलेट नए वीडियो बनाने में काफी मदद करते हैं।
7. Pencil 2D Animation ( Download )
Pencil2D एक साधारण एनीमेशन सॉफ्टवेयर है जिससे आप हाथ से बनाए 2D वीडियो बना सकते हैं। इसे विंडोज, मैक, और लिनक्स पर एक्सेस किया जा सकता है। इसमें इमेज और ऑडियो साउंडट्रैक को एनिमेशन वीडियो के साथ जोड़ सकते हैं, वीडियो की स्पीड और स्मूथनेस को नियंत्रित कर सकते हैं, और वीडियो को अलग-अलग फॉर्मेट में एक्सपोर्ट कर सकते हैं।
8. Synfig Studio ( Download )
Synfig Studio एक मुफ्त और ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर है जिसे विंडोज, मैक, और लिनक्स पर एक्सेस किया जा सकता है। इससे 2D एनीमेशन वीडियो, वैक्टर ग्राफिक्स और टाइमलाइन बेस्ड एनीमेशन बना सकते हैं। इसके एडवांस फीचर्स से एनिमेटेड कैरेक्टर और स्ट्रक्चर बना सकते हैं। यह शुरुआती लोगों के लिए थोड़ा कठिन हो सकता है, लेकिन जिन्हें एनीमेशन की थोड़ी जानकारी है, उनके लिए यह बेहतरीन टूल है।
9. Toontastic 3D ( Download )
Toontastic 3D गूगल का फ्री एनीमेशन सॉफ्टवेयर है जिसे एंड्रॉइड और आईओएस पर उपयोग किया जा सकता है। इसका प्रयोग ब्रांड 3D एनीमेशन वीडियो बनाने के लिए किया जाता है। इसका प्रयोग रचनात्मक कहानियां बनाने के लिए किया जाता है, जो बच्चों को आकर्षित करती हैं। इसमें कई प्रीमेड टेम्पलेट्स और करैक्टर दिए गए हैं। इसे मोबाइल पर बिना इंटरनेट के भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
10. TubiTube ( Download )
TubiTube शुरुआती लोगों के लिए एक बेहतरीन वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर है जिसका यूजर इंटरफेस साफ और साधारण है। इसमें पेंटिंग टूल, ड्राइंग टूल, वैक्टर, इमेज, स्केलिंग, और रोटेशन जैसे फीचर्स मिलते हैं। इससे SWF, MPEG, AVI फॉर्मेट में फाइलों को एक्सपोर्ट कर सकते हैं।