Translate

नीला आधार कार्ड क्या है What Is Blue Aadhaar Card In Hindi 2024


आज के समय में आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है। चाहे यात्रा करनी हो, होटल बुक करनी हो, या किसी सरकारी योजना का लाभ उठाना हो, आधार कार्ड की जरूरत हर जगह पड़ती है। लेकिन क्या आपको पता है कि आधार कार्ड दो प्रकार के होते हैं: एक नीला आधार कार्ड और एक सफेद आधार कार्ड। हम सभी आमतौर पर सफेद आधार कार्ड का ही उपयोग करते हैं, लेकिन बहुत से लोगों को नीला आधार कार्ड के बारे में जानकारी नहीं होती है। आज मैं इस लेख में आपको बताऊंगा कि नीला आधार कार्ड क्या है, इसके फायदे और नुकसान क्या हैं, और इसे कैसे बनवाया जा सकता है। अगर आपको नीला आधार कार्ड के बारे में जानकारी नहीं है तो यह लेख आपके लिए है, इसे अंत तक अवश्य पढ़ें।


नीला आधार कार्ड क्या है: 

नीला आधार कार्ड 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए बनाया जाता है, जिसे "बाल आधार" भी कहा जाता है। यह आधार कार्ड सामान्य आधार कार्ड की तरह ही होते हैं, लेकिन इसमें बायोमेट्रिक सत्यापन की जरूरत नहीं होती है। नीला आधार कार्ड बनवाने के लिए बच्चों के माता-पिता के पहचान की जरूरत होती है। UIDAI ने बच्चों के आधार कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को काफी सरल कर दिया है। नीला आधार कार्ड 2018 में शुरू किया गया था, जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों की पहचान और सुरक्षा को बेहतर बनाना था, साथ ही बच्चों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना भी था। 


नीला आधार कार्ड के फायदे:

1. बच्चों की सुरक्षा और पहचान के लिए।

2. सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ उठाने के लिए।

3. स्कूल में प्रवेश के लिए।

4. स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचने के लिए।


नीला आधार कार्ड के नुकसान:

1. 5 वर्ष के बाद के बच्चों को नीला आधार कार्ड अपडेट करना होगा, क्योंकि यह 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए ही वैध है।

2. इसमें बायोमेट्रिक सत्यापन नहीं होता, इसलिए इसका दुरुपयोग होने का खतरा रहता है।


नीला आधार कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज:

1. बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र या अस्पताल से डिस्चार्ज प्रमाण पत्र।

2. माता-पिता में से किसी एक का आधार कार्ड।

इन दस्तावेजों की मूल प्रतियाँ सत्यापन के लिए उपलब्ध करानी होंगी।


नीला आधार कार्ड बनवाने के लिए कैसे अप्लाई करें:

नीला आधार कार्ड बनवाने के लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से अप्लाई कर सकते हैं। यहाँ ऑनलाइन प्रक्रिया का विवरण दिया गया है:

1. सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक साइट uidai.gov.in पर जाएं।

2. भाषा का चयन करें।

3. Get Aadhaar ऑप्शन पर क्लिक करें।

4. Book an Appointment पर क्लिक करें।

5. अपने शहर का चयन करें और "Proceed to Book Appointment" पर क्लिक करें।

6. "New Aadhaar" मेन्यू पर क्लिक करें।

7. अपना मोबाइल नंबर डालें और कैप्चा भरकर "Generate OTP" पर क्लिक करें।

8. OTP को सत्यापित करें।

9. अपनी व्यक्तिगत और परिवार की जानकारी भरें।

10. अपॉइंटमेंट की तारीख और समय चुनें।

11. सबमिट बटन पर क्लिक करें।

इसके बाद, आपको अपने नजदीकी आधार सेंटर में जाकर प्रक्रिया को पूरा करना होगा। 60 या 90 दिनों के भीतर आपको बाल आधार कार्ड प्राप्त हो जाएगा।