गूगल जैमिनी क्‍या है What is Google Gemini 2024

Published
Written by Nishant Kumar Yogesh
Expertise Software Engineer
312 views

अगर आप एक कंप्यूटर यूजर हैं और अब तक एआई से परिचित नहीं हैं, तो आप इस तकनीकी दुनिया में कहीं न कहीं बहुत पीछे रह गए हैं। आज के समय में हर तरफ एआई की बातें हो रही हैं और हर कंपनी नए-नए एआई टूल्स डेवलप कर रही है, ताकि उनके यूजर उनसे जुड़े रहें। तो आज के इस पोस्ट में हम एआई और एआई टूल्स के बारे में जानेंगे।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के क्षेत्र में लगातार उन्नति हो रही है। इसी क्रम में, सबसे पहले नवंबर 2022 में OpenAI ने अपना पहला लार्ज लैंग्वेज मॉडल ChatGPT लॉन्च किया। इसके आने के बाद से एआई के क्षेत्र में काफी तेजी देखने को मिली। हर तरफ एआई की बात होने लगी क्योंकि यह पहला ऐसा टूल था जो टेक्स्ट जनरेट कर सकता था।

इसके बाद गूगल कहाँ शांत बैठने वाला था, उसने भी मार्च 2023 में अपना एआई टूल Bard लॉन्च किया, जिसका दिसंबर 2023 में गूगल ने नाम बदलकर Bard से "Gemini" कर दिया। Gemini को लेकर शुरुआत में काफी उत्साह था, पर कुछ विवादों के बाद गूगल को इसके एक खास फीचर को बंद करना पड़ा। आइए Gemini के बारे में गहराई से जानते हुए इसके फायदे और नुकसान को समझने का प्रयास करते हैं।

Google Gemini क्या है

Google Gemini एक मल्टीमॉडल एआई टूल है। इसका मतलब है कि यह सिर्फ टेक्स्ट ही नहीं बल्कि कोड, ऑडियो, इमेज और वीडियो को भी समझ कर प्रोसेस कर सकता है। यह गूगल के पिछले एआई टूल Bard का एडवांस वर्शन है। गूगल ने दिसंबर 2023 में Bard का नाम बदलकर Gemini कर दिया है।

यहां कुछ उदाहरण हैं कि Gemini क्या कर सकता है:

1. टेक्स्ट जनरेशन: Gemini विभिन्न विषयों पर लेख, कविता, स्क्रिप्ट आदि लिख सकता है। उदाहरण के लिए, आप इसे किसी ऐतिहासिक घटना के बारे में लेख लिखने या किसी विशेष विषय पर कविता लिखने के लिए कह सकते हैं।

2. कोड जनरेशन: Gemini कोड जनरेट करने में भी सक्षम है। उदाहरण के लिए, आप इसे किसी कार्य को पूरा करने के लिए आवश्यक कोड लिखने के लिए कह सकते हैं।

3. इमेज जनरेशन: गूगल जैमिनी का इमेज जनरेशन फीचर भी है जिसकी सहायता से इमेज जनरेट किए जा सकते हैं।

4. अनुवाद: जेमिनी विभिन्न भाषाओं में टेक्स्ट का अनुवाद कर सकता है।

5. रिसर्च: जेमिनी आपके सवालों का जवाब देने के लिए इंटरनेट पर जानकारी खोज सकता है। जिससे आप महत्वपूर्ण तथ्यों को आसानी से खोज सकते हैं और समय की काफी बचत होगी।

Nishant Kumar Yogesh

Software Engineer at Yourskart Technologies