उमंग ऐप क्या है
उमंग ऐप का पूर्ण रूप Unified Mobile Application for New-age Governance है, जिसका हिंदी में अर्थ होता है "नए जमाने के शासन के लिए एकीकृत मोबाइल एप्लिकेशन"। यह एक भारतीय ऐप है, जिसे 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉन्च किया गया था। इसे इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा विकसित किया गया है। इस ऐप में केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न सेवाएं शामिल हैं। इसके माध्यम से आप पैन कार्ड बनवाने, गैस बुकिंग करने, डिजीलॉकर की सुविधाओं का उपयोग करने जैसी 1800 से भी ज्यादा सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।
उमंग ऐप की विशेषताएं
उमंग ऐप की कई विशेषताएं हैं जो इसे खास और उपयोगकर्ताओं के लिए बेहद उपयोगी बनाती हैं। इनमें शामिल हैं:
1. कई भाषाओं का समर्थन (Multiple Languages Support) : उमंग ऐप लगभग 23 भारतीय भाषाओं का समर्थन करता है, जो डिजिटल भारत की एक बड़ी पहल का हिस्सा है।
2. संगतता (Compatibility) : यह ऐप एंड्रॉइड और आईओएस दोनों ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ संगत है, जिससे इसका उपयोग आसानी से किया जा सकता है।
3. विभिन्न सेवाएं (Range Of Services) : इस ऐप में कई सेवाएं सम्मिलित हैं। इसे ऑल-इन-वन ऐप कहा जाता है, जिसमें पैसों का ट्रांजैक्शन, पासपोर्ट की सुविधा, डिजीलॉकर, इनकम टैक्स रिटर्न जैसी सेवाएं उपलब्ध हैं।
4. ग्राहक सेवा (Customer Service) : उमंग ऐप में बेहतर ग्राहक सेवा उपलब्ध है, जहाँ आप किसी भी समस्या के समाधान के लिए सहायता टीम से संपर्क कर सकते हैं।
5. एक्सेस करने में आसान (Easy To Access) : यह ऐप काफी यूजर फ्रेंडली है, यानी आप इसे आसानी से उपयोग कर सकते हैं।
उमंग ऐप में कौन-कौन सी सेवाएं हैं
उमंग ऐप में कई सेवाएं दी गई हैं, जिनमें से कुछ प्रमुख सेवाएं निम्नलिखित हैं:
1. डिजीलॉकर (Digilocker): इस ऐप में डिजीलॉकर एप्लीकेशन की सुविधा मिलती है, जिससे आप अपने दस्तावेजों को संग्रहित कर सकते हैं।
2. अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana): यह एक वृद्धावस्था योजना है, जिसके तहत 60 वर्ष की आयु के बाद आय प्रदान की जाती है।
3. ईपीएफओ (EPFO): इस सेवा के अंतर्गत उपयोगकर्ता अपने प्रॉविडेंट फंड (PF) बैलेंस की जांच कर सकते हैं, योजना प्रमाणपत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं, और आधार के साथ UAN जोड़ सकते हैं।
4. जीवन प्रमाण (Jeevan Pramaan): यह सेवा पेंशनभोगियों के लिए विकसित की गई है, जो RD (Recurring Deposit) सेवाओं का उपयोग करके जीवन प्रमाण पत्र बनाने का एक कुशल तरीका प्रदान करती है।
इनके अलावा, उमंग ऐप में और भी कई सेवाएं उपलब्ध हैं, जिन्हें जानने के लिए आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट web.umang.gov.in पर जा सकते हैं।