ई सिम क्या है What Is eSIM In Hindi 2024

Published
Written by Nishant Kumar Yogesh
Expertise Software Engineer
300 views

स्मार्टफोन के दौर में कंपनियां नई-नई तकनीकों का आविष्कार करती रहती हैं, जिससे हमें अधिक सुविधाएं मिलें और हमलावरों से बचा जा सके। पहले हम अपने मोबाइल में बड़ी सिम का उपयोग करते थे, फिर जैसे-जैसे तकनीक विकसित हुई, स्मार्टफोन को स्लिम बनाया गया और सिम को भी छोटा कर दिया गया। आपने एक नई तकनीक, जिसका नाम ई-सिम है, के बारे में अवश्य सुना होगा। यह तकनीक नई नहीं है, यह पहले से ही हमारे बीच मौजूद है, लेकिन अब इसका उपयोग कई स्मार्टफोनों में किया जा रहा है। आज मैं आपको इस लेख में बताऊंगा कि ई-सिम क्या है, इसके क्या फायदे और नुकसान हैं, और इस तकनीक से जुड़ी सभी जानकारियां दूंगा। इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।


ई-सिम क्या है-

ई-सिम का फुल फॉर्म Embedded Subscriber Identity Module है। जैसा कि नाम से पता चलता है, एंबेडेड यानी कि इस सिम को स्मार्टफोन के मदरबोर्ड में ही एंबेड कर दिया जाता है। यह एक फिजिकल सिम ना होकर एक डिजिटल सिम होता है जो बहुत सारी सुविधाएं प्रदान करता है। इस तकनीक को 2012 में GSMA (Global System for Mobile Communications Association) द्वारा पेश किया गया था। सबसे पहले इसका उपयोग एप्पल ने 2019 में अपने मोबाइल में किया था। 2020 में भारत ने भी ई-सिम तकनीक की शुरुआत की। जिओ, वोडाफोन-आईडिया और एयरटेल जैसी टेलीकॉम कंपनियां इसे प्रोवाइड करती हैं।


ई-सिम के फायदे-

1. सुविधा (Convenience)- ई-सिम का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह बहुत सुविधाजनक है। इसमें आपको बार-बार सिम बदलने की जरूरत नहीं पड़ती।

2. सिम को खोने से बचना (Avoid Losing Sim)- इसमें सिम के खोने का डर नहीं रहता है, क्योंकि इसे निकालना और लगाना नहीं पड़ता।

3. सुरक्षा (Security)- अगर आपका स्मार्टफोन खो जाता है या चोरी हो जाता है, तो ई-सिम होने से इसे ट्रैक करना आसान होता है।

4. स्लिम स्मार्टफोन (Slim Smartphone)- ई-सिम के उपयोग से स्मार्टफोन को और भी स्लिम बनाया जा सकता है, क्योंकि फिजिकल सिम स्लॉट की जगह नहीं होती।

5. मल्टीपल मोबाइल नंबर (Multiple Mobile Numbers)- आप एक ही ई-सिम में कई मोबाइल नंबर का उपयोग कर सकते हैं।

6. आसान स्विचिंग (Easy Switching)- आप फिजिकल सिम कार्ड को स्वैप किए बिना आसानी से विभिन्न नेटवर्क ऑपरेटरों और प्लान्स के बीच स्विच कर सकते हैं।


ई-सिम के नुकसान-

1. अधिक महंगा (Too Expensive)- ई-सिम सपोर्टेड स्मार्टफोन की कीमत अधिक होती है, जो सभी के बजट में नहीं होती।

2. डेटा खोने का खतरा (Risk of Data Loss)- यदि आपका स्मार्टफोन खराब हो जाता है, तो ई-सिम में मौजूद डेटा को निकालना मुश्किल होता है।

3. उपलब्धता (Availability)- यह तकनीक अभी सीमित स्मार्टफोनों तक ही उपलब्ध है।

4. स्थानांतरित करने में असुविधा (Discomfort in Moving)- स्मार्टफोन बदलने पर ई-सिम को अन्य डिवाइस में ट्रांसफर करना मुश्किल हो सकता है। इसे एक्टिवेट करने के लिए कई प्रक्रियाओं से गुजरना होता है।


इस प्रकार, ई-सिम एक आधुनिक और सुविधाजनक तकनीक है, लेकिन इसके साथ कुछ चुनौतियाँ भी हैं।

Nishant Kumar Yogesh

Software Engineer at Yourskart Technologies